श्मशान विकास समिति की बैठक

आरा : श्मशान विकास समिति, गांगी की कार्यकारिणी की बैठक जमीरा हाउस में हुई. बैठक की अध्यक्षता आेम प्रकाश सिंह ने की. बैठक में सर्वसम्मति से कई निर्णय लिये गये. अब संस्था द्वारा इच्छुक व्यक्ति को मात्र 50 रुपये वार्षिक शुल्क के आधार पर अस्थायी सदस्यता दी जायेगी, जो परीक्षण कालीन होगी. इसके अलावा विचारोपरांत […]

आरा : श्मशान विकास समिति, गांगी की कार्यकारिणी की बैठक जमीरा हाउस में हुई. बैठक की अध्यक्षता आेम प्रकाश सिंह ने की.

बैठक में सर्वसम्मति से कई निर्णय लिये गये. अब संस्था द्वारा इच्छुक व्यक्ति को मात्र 50 रुपये वार्षिक शुल्क के आधार पर अस्थायी सदस्यता दी जायेगी, जो परीक्षण कालीन होगी.
इसके अलावा विचारोपरांत 2016-17 की वार्षिक बजट पारित करते हुए प्रधान कार्यालय का निर्माण, पर्यावरण संरक्षण को समर्पित स्मारिका-सत्यम के भाग तीन का प्रकाशन व जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण जैसे कार्यक्रमों की प्राथमिकता दी गयी. संस्था की अागामी बैठक 26 जून को करने का निर्णय लिया गया. इस मौके पर उमेश सिंह, अजय सिंह, धनंजय सिंह, अनिल कुमार, सुशील कुमार पंडित, रणजीत सिंह, सुरेश सिंह, राकेश श्रीवास्तव, राहुल कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >