ट्रेन की चपेट में आकर महिला समेत दो की मौत

आरा : दानापुर -मुगलसराय रेलखंड पर जमीरा और कारीसाथ के बीच ट्रेन की चपेट में आकर महिला समेत दो लोगों की मौत हो गयी. जबकि ट्रेन में चढ़ने के दौरान दो महिलाएं गिर कर जख्मी हो गयी. जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के […]

आरा : दानापुर -मुगलसराय रेलखंड पर जमीरा और कारीसाथ के बीच ट्रेन की चपेट में आकर महिला समेत दो लोगों की मौत हो गयी. जबकि ट्रेन में चढ़ने के दौरान दो महिलाएं गिर कर जख्मी हो गयी. जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. जीआरपी ने बताया कि ट्रेनकी चपेट में आकर एक अज्ञात महिला और पुरुष की मौत हो गयी. शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है.
इसके साथ ही यह भी पता किया जा रहा है कि महज यह एक दुर्घटना है या आत्महत्या. उन्होंने बताया कि ट्रेन में चढ़ते वक्त धोबी बिगहा गांव निवासी सुनीता देवी तथा पाली निवासी बासो देवी जख्मी हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >