जालसाज ने फर्जी चेक से निकाले 3.98 लाख रुपये

आरा : जालसाज ने फर्जी चेक के माध्यम से बैंक ऑफ इंडिया की आरा शाखा से 3 लाख 98 हजार रुपये की निकासी कर ली. इस घटना के बाद खाताधारी ज्योति कुमारी द्वारा नगर थाने में एक मामला दर्ज कराया है. इस संबंध में पुलिस ने बताया कि समस्तीपुर की ज्योति कुमारी का खाता बैंक […]

आरा : जालसाज ने फर्जी चेक के माध्यम से बैंक ऑफ इंडिया की आरा शाखा से 3 लाख 98 हजार रुपये की निकासी कर ली. इस घटना के बाद खाताधारी ज्योति कुमारी द्वारा नगर थाने में एक मामला दर्ज कराया है. इस संबंध में पुलिस ने बताया कि समस्तीपुर की ज्योति कुमारी का खाता बैंक ऑफ इंडिया में है.

उनके खाते से फर्जी चेक के माध्यम से जालसाज ने 3 लाख 98 हजार रुपये की निकासी कर ली. मोबाइल पर मैसेज आते ही खाताधारी ज्योति कुमारी के होश उड़ गये. जब खाताधारी ने इसकी जानकारी के लिए बैंक पहुंची, तो बैंक के अधिकारियों ने बताया कि आरा शाखा से पैसे की निकासी की गयी है.

जिसके बाद खाताधारी द्वारा जालसाजी करने संबंधी मामला नगर थाने में दर्ज कराया गया. पुलिस मामले की जांच करते हुए जालसाज की गिरफ्तारी को लेकर लगी हुई है. बता दें कि आये दिन बैंकों में इस तरह के जालसाजी करने के मामले होते रहते हैं. फिर भी बैंकों द्वारा बार-बार लापरवाही बरतने का मामला सामने आता है.

खाताधारी ने दर्ज कराया मामला, जांच में जुटी पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >