गोली से घायल की इलाज के दौरान मौत

संवाददाता,आरा जमीनी विवाद में गोली लगने से जख्मी व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मौत सूचना मिलते ही राजद कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उग्र हो उठे और शव कि साथ धरहरा के समीप आरा-पटना मुख्य मार्ग को जाम कर नामजद की गिरफ्तारी एवं मुआवजे की मांग करने लगे. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसडीओ […]

संवाददाता,आरा
जमीनी विवाद में गोली लगने से जख्मी व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मौत सूचना मिलते ही राजद कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उग्र हो उठे और शव कि साथ धरहरा के समीप आरा-पटना मुख्य मार्ग को जाम कर नामजद की गिरफ्तारी एवं मुआवजे की मांग करने लगे. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसडीओ माधव कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार तथा डीसीएलआर कृष्ण मोहन सिंह से मिले आश्वासन के बाद जाम हो हटाया गया. विदित हो कि नगर थाना क्षेत्र के धरहरा में गत 25 नवंबर को जमीनी विवाद में नामजद लोगों द्वारा पिता-पुत्र को गोली मार दी गयी थी. इस घटना परमानंद यादव की मौत हो गयी थी. जबकि परमानंद यादव के पुत्र रवि कुमार गोली लगने से जख्मी हो गये थे. इलाज के दौरान मौत होने की सूचना मिलते ही राजद कार्यकर्ता व ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और शव के साथ प्रदर्शन करते हुए धरहरा के समीप आरा-पटना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया.
प्रदर्शन कर रहे राजद कार्यकर्ताओं ने घटना में फरार चल रहे नामजद की गिरफ्तारी, मृतक के आश्रित को सरकारी नौकरी तथा परिजनों को सुरक्षा देने की मांग कर रहे थे. लगभग चार घंटे जाम रहने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जाम में कई एंबुलेंस भी फंसे रहे. जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसडीओ, एएसपी, डीसीएलआर तथा नगर कोतवाल बीके चौहान के घंटों मशक्कत के बाद जाम को हटाया गया. पुलिस पहले ही इस मामले में नगर थाना एवं डीआइयू की टीम ने पटना के मजिस्ट्रेट कॉलोनी स्थित एक रिश्तेदार के घर से बिपिन चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. जबकि इस मामले में फरार चल रहे नामजदों के विरुद्ध कुर्की वारंट तथा इश्तेहार चस्पाया जा चुका है. वहीं उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >