सरपंच गिरफ्तार

आरा. अनुसूचित जाति, जन जाति थाने की पुलिस ने भदवर पंचायत के उप सरपंच से मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने के मामले में पंचायत के सरपंच को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि गत दिनों सरपंच लक्ष्मण प्रसाद द्वारा अपने पंचायत के उप सरपंच दारोगा राम के साथ मारपीट तथा जान […]

आरा. अनुसूचित जाति, जन जाति थाने की पुलिस ने भदवर पंचायत के उप सरपंच से मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने के मामले में पंचायत के सरपंच को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि गत दिनों सरपंच लक्ष्मण प्रसाद द्वारा अपने पंचायत के उप सरपंच दारोगा राम के साथ मारपीट तथा जान से मारने की धमकी दी गयी थी. इस बाबत पीड़ित द्वारा नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इसके बाद पुलिस ने पीरो थाना क्षेत्र के भदवर गांव में छापेमारी कर सरपंच को गिरफ्तार किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >