नहीं मिली एक भी लाश

डीएम, एसपी, एसडीओ ने गंगा घाट पर किया कैंप एनडीआरएफ टीम की मदद से लापता लोगों की करायी जा रही खोज डेंगी पर सवार थे 26 लोग संवाददाता, आरा/ सरैया बड़हरा प्रखंड के सोहरा केवटिया घाट पर हुई नौका दुर्घटना में लापता लोगों में से किसी का शव नहीं मिला. नाव में 26 लोग सवार […]

डीएम, एसपी, एसडीओ ने गंगा घाट पर किया कैंप

एनडीआरएफ टीम की मदद से लापता लोगों की करायी जा रही खोज

डेंगी पर सवार थे 26 लोग

संवाददाता, आरा/ सरैया

बड़हरा प्रखंड के सोहरा केवटिया घाट पर हुई नौका दुर्घटना में लापता लोगों में से किसी का शव नहीं मिला. नाव में 26 लोग सवार थे, जो गंगा पार दियरा में परवल खेत में मजदूरी कर घर लौट रहे थे. इसी बीच सोहरा केवटिया घाट के समीप गंगा नदी में नाव पलट गयी. इधर डीएम पंकज कुमार पाल, एसपी सत्यवीर सिंह, अनुमंडलाधिकारी सदर माधव कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, वरीय उप समाहर्ता लाल ज्योति नाथ शहादेव, डीसीएल आर कृष्ण मोहन, अवर निर्वाचन पदाधिकारी विकास कुमार, थानाध्यक्ष अंचला कुमारी सहित जिले के कई वरीय अधिकारी एनडीआरएफ के सहयोग से पूरे दिन शव की तलाश में लगे रहे.

जल्दबाजी में गयी जान

परवल खेत से मजदूरी कर घर लौटने की जल्दबाजी में छोटी -सी डेंगी में 26 लोग सवार हो गये. नतीजतन क्षमता से अधिक बोझ होने के कारण गंगा की तेज धार में नाव पलट गयी. इसमें 14 लोगों ने किसी तरह तैर कर अपनी जान बचायी, जबकि तीन लोगों की जान ओम प्रकाश ने बचायी. वहीं इस दुर्घटना में 9 लोग डूब गये, जिनकी खोज के लिए एनडीआरएफ की टीम लगी है.

कहां हुई चूक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो नाव दोकटी बाजीपुर से सोहरा केवटिया घाट आने के लिए खुली, लेकिन एक साथ बैठने और साथ बातचीत करते हुए जाने की ललक ने सभी को मजबूर किया और एक ही नाव पर सभी सवार हो गये, जिससे नाव में क्षमता से अधिक लोगों के होने के कारण नौका दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >