बाढ़ राहत सामग्री के लिए किया हंगामा

संवाददाता, आरा बाढ़ राहत सामग्री की मांग, वितरण में की जा रही धांधली के खिलाफ कौशिक दुलारपुर के ग्रामीणों ने शनिवार को बामपाली गांव के समीप आरा – बक्सर मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर हंगामा किया. जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बीडीओ के आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया. मिली जानकारी […]

संवाददाता, आरा

बाढ़ राहत सामग्री की मांग, वितरण में की जा रही धांधली के खिलाफ कौशिक दुलारपुर के ग्रामीणों ने शनिवार को बामपाली गांव के समीप आरा – बक्सर मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर हंगामा किया. जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बीडीओ के आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया. मिली जानकारी के अनुसार राहत सामग्री नहीं मिलने तथा वितरण में की जा रही धांधली को लेकर कौशिक दुलारपुर के ग्रामीणों ने बामपाली गांव के समीप आरा – बक्सर मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर विरोध जताया. जाम कर रहे लोगों ने नारेबाजी भी की. जाम रहने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी. इससे यातायात की समस्या उत्पन्न हो गयी. जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उदवंतनगर बीडीओ/ सीओ के आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >