पीरो : नियोजित शिक्षकों को वेतनमान देने समेत अन्य मांगों को लेकर बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की तरारी इकाई से जुड़े सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों ने गुरुवार की शाम तरारी प्रखंड मुख्यालय में मशाल जुलूस निकाल कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया़ संघ के प्रखंड सचिव मृत्युंजय पांडेय के नेतृत्व में निकाले गये
इस मशाल जुलूस में शामिल शिक्षकों ने प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न मार्गो का भ्रमण किया़ इस दौरान हाथ में मशाल लिये शिक्षकों ने नीतीश सरकार हाय, हाय और नियोजित शिक्षकों को वेतनमान दो के नारे लगाय़े इस दौरान शिक्षक नेताओं ने बिहार की सरकार पर नियोजित शिक्षकों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब सरकार की मनमानी चलनेवाली नहीं है़
इस बार नियोजित शिक्षक अपने अधिकार के लिए आर-पार की लड़ाई के मूड में आ गये हैं और वेतनमान मिलने तक यह लड़ाई जारी रहेगी़ शिक्षक नेताओं ने कहा कि मशाल जुलूस के बाद एक मई से माध्यमिक शिक्षक संघ अपनी मांगों के लिए
अनिश्चितकालीन हड़ताल कर माध्यमिक विद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य पूरी तरह ठप करेगा़ मशाल जुलूस में महेंद्र सिंह, प्रेमचंद पासवान, डॉ नथुनी पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, मुन्ना राम, जयशंकर तिवारी, अजीत तिवारी, नागेंद्र कुमार, राजेश मिश्र, मो सउद, मानवेंद्र प्रताप, धीरेंद्र पांडेय और मनोज कुमार समेत कई अन्य शिक्षक मौजूद थ़े
शाहपुर संवाददाता के अनुसार प्रखंड के हड़ताली नियोजित शिक्षकों द्वारा प्रखंड परिसर स्थित बीआरसी भवन में तालाबंदी कर विभागीय कार्यो को ठप कर दिया. सैकड़ों शिक्षकों द्वारा प्रखंड परिसर में अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया. नियोजित शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र दुबे ने कहा कि सरकार को हरहाल में शिक्षकों की मांगों को मानना होगा. विद्यालयों में पठन-पाठन से लेकर मध्याह्न् भोजन योजना तक ठप है.
