अवैध शराब के साथ दो कारोबारी धराये

आरा : पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने अवैध शराब निर्माण पर अंकुश लगाने, धंधे में संलिप्त कारोबारियों की धर-पकड़ को लेकर सभी थानाध्यक्षों को विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया, ताकि अवैध शराब पर पूर्ण रूप से रोक लगायी जा सके. इसी कड़ी में जगदीशपुर थाने की पुलिस ने घाघा बाजार के समीप से […]

आरा : पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने अवैध शराब निर्माण पर अंकुश लगाने, धंधे में संलिप्त कारोबारियों की धर-पकड़ को लेकर सभी थानाध्यक्षों को विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया, ताकि अवैध शराब पर पूर्ण रूप से रोक लगायी जा सके.
इसी कड़ी में जगदीशपुर थाने की पुलिस ने घाघा बाजार के समीप से 300 लीटर अवैध शराब के साथ धंधे में लिप्त कारोबारियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस गिरफ्तार कारोबारियों से पूछताछ कर उनकी निशानदेही पर धंधे में संलिप्त कारोबारियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि घाघा बाजार के समीप अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है. सूचना मिलने के साथ ही वहां छापेमारी की गयी, जहां से दो लोगों को 300 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. उनकी निशानदेही पर धंधे में लिप्त कारोबारियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >