पीरो : वेतनमान समेत अन्य मांगों को ले पिछले कई दिनों से हड़ताल कर रहे तरारी प्रखंड के नियोजित शिक्षकों ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया़ नियोजित पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले आयोजित इस धरना की अध्यक्षता नरेंद्र कुमार और संचालन विनोद सिंह ने किया़
इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए शिक्षक नेताओं ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार नियोजित शिक्षकों को झांसा देने का प्रयास कर रही है, लेकिन अब हम सरकार के किसी बहकावे में आनेवाले नहीं हैं.
धरना स्थल पर पहुंचे जिला पार्षद लालबिहारी यादव ने भी नियोजित शिक्षकों की मांग का समर्थन करते हुए इनके आंदोलन का समर्थन किया़ शिक्षक नेताओं ने कहा कि वेतनमान से कम पर किसी भी हालत में नियोजित शिक्षक समझौता करने को तैयार नहीं है़ शिक्षकों को भूखा रख बिहार की सरकार सूबे के शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाने की बत सोच रही है, जो किसी भी हालत में संभव नहीं है़
शिक्षक नेताओं ने कहा कि अपनी मांगको लेकर नियोजित शिक्षक अपना आंदोलन और तेज करेंग़े इसके तहत सभी सरकारी स्कूलों में पठन-पाठन ठप करने का निर्णय भी लिया गया़ धरना कार्यक्रम में संगठन के जिलाध्यक्ष गुप्तेश्वर पाठक, संजीत कुमार मुन्ना, अरविंद कुमार, गुप्तेश्वर पाठक, सारंगधर पांडेय, कन्हैयाकांत सिंह, अनिल कुमार, अजय पांडेय, गोरखनाथ सिंह, खुर्शीद आलम और शोभा देवी समेत दर्जनों नियोजित शिक्षक मौजूद थ़े
