आरा : उदवंतनगर थाना क्षेत्र के मोरथ गांव में अचानक आग लगने से सात घर जल कर खाक हो गयी. आगजनी की इस घटना में हजारों की संपत्ति जल कर खाक हो गयी. ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया गया. इस दौरान आग बुझाने के क्रम में संतोष यादव नामक युवक झुलस गया,
जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. वहीं एक मवेशी भी आग की चपेट में आकर झुलस गयी.वहीं बड़हरा के चातर गांव में खाना बनाने के दौरान काशी बीन के घर में आग लगने से हजारों की संपत्ति जल कर खाक हो गयी.
