आरा : होटलों और रेस्तरां में नौनिहालों से करायी जा रही मजदूरी को लेकर श्रम अधीक्षक के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापेमारी अभियान चलाया गया. पीरो के जनता होटल तथा मधु होटल में छापेमारी की गयी जहां से बाल मजदूरी करते सात बच्चे को मुक्त कराया गया. वहीं जनता होटल के संचालक राजेश कुमार तथा मधु होटल के संचालक मधु साह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए प्रति बाल मजदूर के हिसाब से 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. इस संबंध में श्रम अधीक्षक दिवाकर दूबे ने बताया कि सूचना मिली थी कि इन होटलों में बच्चों से मजदूरी करायी जा रही है. सूचना मिलने के साथ ही टीम गठित कर छापेमारी की गयी, जहां सात बाल मजदूरों को मुक्त कराया गया. जनता होटल से मुक्त कराये गये सभी चार बच्चे झारखंड के चतरा जिले के है, जबकि मधु होटल से मुक्त कराये गये तीन बच्चों में से एक कोईलवर तथा दो बच्चे पीरो के हैं. उन्होंने बताया कि सभी बच्चों के मां-बाप को इसकी सूचना दे दी गयी है. आने के बाद बच्चों को मां-बाप को सौंप दिया जायेगा. वहीं दोनों होटल संचालकों पर मामला दर्ज कराया गया.
होटलों से मुक्त कराये गये सात बच्चे
आरा : होटलों और रेस्तरां में नौनिहालों से करायी जा रही मजदूरी को लेकर श्रम अधीक्षक के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापेमारी अभियान चलाया गया. पीरो के जनता होटल तथा मधु होटल में छापेमारी की गयी जहां से बाल मजदूरी करते सात बच्चे को मुक्त कराया गया. वहीं जनता होटल के संचालक राजेश […]
