आरा-सरैंया मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा
तेज रफ्तार का कहर आरा-सरैंया मुख्य मार्ग पर देखने को मिला. तेज गति से आ रही ट्रक ने एक वृद्ध को रौंद डाला, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. वहीं दूसरी तरफ बेकाबू ट्रैक्टर के चपेट में आकर एक छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद पुलिस ने ट्रक सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया है.
