आरा : भारत की अग्रणी और सीमेंट की बढ़ी उत्पादक कंपनी डालमिया का सीमेंट जिले में पहली बार रेलवे के रेक के माध्यम से पहुंचा. इस मौके पर कंपनी के सेल्स ऑफिसर विकास कुमार ने बताया कि 75 वर्षो से अपने बेहतर क्वालिटी से देश के बड़े – बड़े कार्यो को पूर्ण कराया है.
पहले जिले में सीमेंट यातायात के माध्यम से पहुंचता था, जिससे मांग के अनुरूप पूर्ति नहीं हो पाती थी.इसे लेकर रेलवे के द्वारा मंगलवार को सीमेंट मंगाया गया. अब इसकी सप्लाइ रेलवे के द्वारा भी होगी. वहीं राज लक्ष्मी इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर प्रेम कुमार पंकज उर्फ ललनजी ने बताया कि बेहतर क्वालिटी के साथ ग्राहकों को बेहतर सेवा दी जा सके. यही हमलोगों का लक्ष्य है.
लगातार ग्राहकों की शिकायत रहती थी कि मांग के अनुरूप पूर्ति नहीं हो पा रही है. इसे लेकर रेक प्वाइंट की शुरुआत की गयी है. इस मौके पर राहुल कुमार, अखिलेश कुमार सैनिक, पप्पू कुमार सोनी, आजाद श्रीवास्तव, सुशील कुमार सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे.
