चार डॉक्टरों पर गिरी गाज

ड्यूटी रोस्टर के अनुसार नहीं करनेवाले चिकित्सकों पर अस्पताल प्रशासन सख्त हो गया है. अब उनकी मनमानी नहीं चलेगी. रोस्टर के अनुसार ही ड्यूटी करनी होगी. ऐसा नहीं करनेवाले चिकित्सकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी. वहीं, सिविल सजर्न एसके अमन ने औचक निरीक्षण के दौरान कोईलवर व संदेश में कई चिकित्सक नदारद मिले, जिनका […]

ड्यूटी रोस्टर के अनुसार नहीं करनेवाले चिकित्सकों पर अस्पताल प्रशासन सख्त हो गया है. अब उनकी मनमानी नहीं चलेगी. रोस्टर के अनुसार ही ड्यूटी करनी होगी. ऐसा नहीं करनेवाले चिकित्सकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी. वहीं, सिविल सजर्न एसके अमन ने औचक निरीक्षण के दौरान कोईलवर व संदेश में कई चिकित्सक नदारद मिले, जिनका तत्काल प्रभाव से वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण की मांग की गयी है.
आरा : स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के आदेश के बाद अस्पताल प्रशासन पूरी तरह हरकत में आ गया है. रोस्टर के अनुसार ड्यूटी नहीं करनेवाले चार चिकित्सकों पर गाज गिरी है. इस संबंध में सीएस ने बताया कि डॉ शशि शेखर, डॉ अंकुर, डॉ महावीर गुप्ता तथा डॉ गुंजन के विरुद्ध कार्रवाई की गयी.
उन्होंने कहा कि सदर प्रखंड के बेसिक नंबर पर प्रधान सचिव द्वारा फोन किया गया, तो बेसिक फोन रिसीव नहीं हुआ, जिसके बाद सीएस को जाकर देखने का निर्देश दिया गया. रोस्टर के अनुसार ड्यूटी में डॉ गायत्री सिंह का ड्यूटी लगाया गया था, जो गायब मिली. साथ ही चिकित्सा प्रभारी सह चार कर्मी भी नदारद मिले, जिसके बाद तत्काल प्रभाव से वेतन पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण की मांग की गयी है.
वहीं कोईलवर पीएचसी तथा संदेश पीएचसी का भी औचक निरीक्षण किया गया, जहां चिकित्सा प्रभारी तथा कई कर्मी नदारद मिले, जिसे लेकर स्पष्टीकरण की मांग की गयी है. उन्होंने कहा कि अगर इसके बाद भी चिकित्सकों के रवैये में कोई बदलाव नहीं हुआ, तो उनको बरखास्त करने के लिए विभाग को लिखा जायेगा. हर हाल में रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों को ड्यूटी करनी होगी. ऐसा नहीं करनेवाले चिकित्सकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >