हेरोइन तस्कर छोटू पासवान गिरफ्तार

आरा : भोजपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय हेरोइन तस्कर छोटू पासवान को नगर थाना क्षेत्र के गौसगंज स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार छोटू पासवान के पास से पुलिस ने भारी मात्र में हेरोइन व नकद की बरामदगी की. एसपी ने बताया कि पूर्व में भी दिल्ली से आयी नारकोटिक्स विभाग की टीम ने 2005 […]

आरा : भोजपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय हेरोइन तस्कर छोटू पासवान को नगर थाना क्षेत्र के गौसगंज स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार छोटू पासवान के पास से पुलिस ने भारी मात्र में हेरोइन व नकद की बरामदगी की. एसपी ने बताया कि पूर्व में भी दिल्ली से आयी नारकोटिक्स विभाग की टीम ने 2005 में उसके घर छापेमारी कर एक किलो हेरोइन बरामद किया था और उसे गिरफ्तार भी किया था.
इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था. इस मामले में उसे पांच साल की सजा भी हुई थी, जो अभी न्यायालय में चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >