बाइक के धक्के से अधेड़ की मौत

चौरी के समीप हुआ हादसा, बाइक जब्त आरा : चौरी थाना क्षेत्र के चौरी गांव के समीप बाइक के धक्के से चौरी गांव निवासी स्व आशिष पासवान के पुत्र राजेश्वर पासवान की मौत हो गयी. इस घटना के बाद पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है, जबकि चालक भागने में सफल रहा. मिली जानकारी […]

चौरी के समीप हुआ हादसा, बाइक जब्त
आरा : चौरी थाना क्षेत्र के चौरी गांव के समीप बाइक के धक्के से चौरी गांव निवासी स्व आशिष पासवान के पुत्र राजेश्वर पासवान की मौत हो गयी. इस घटना के बाद पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है, जबकि चालक भागने में सफल रहा. मिली जानकारी के अनुसार चौरी गांव के समीप राजेश्वर पासवान सड़क पार कर रहे थे.
इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौत हो गयी. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >