पीरो : सिकरहटा थाना क्षेत्र के सिकरहटा गांव में रामेश्वर राम नामक एक रिटायर्ड फौजी ने आपसी विवाद को ले अपनी पत्नी पर ही धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया़ इस हमले में रिटायर्ड फौजी की पत्नी सुनीता देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी, जिसका इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है़
जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर रामेश्वर राम और उसकी पत्नी विवाद हो गया़ इससे बौखलाये पति ने घर में रखे धारदार हंसुआ से अपनी पत्नी पर हमला कर दिया़ इस मामले में जख्मी सुनीता देवी के बयान पर सिकरहटा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराये जाने के बाद पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है़
