लोगों ने आरोपित का घर जलाया

आरा : जमीनी विवाद में रविवार को पवना थाना क्षेत्र के पवना गांव में भांजा ने अपने मामा गुलाब राम की धारदार हथियार व हथौड़ा से मार कर हत्या कर दी थी. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपित के घर में आग लगा दी. वहीं मृतक के चाचा राजेंद्र राम के बयान पर धर्मेद्र […]

आरा : जमीनी विवाद में रविवार को पवना थाना क्षेत्र के पवना गांव में भांजा ने अपने मामा गुलाब राम की धारदार हथियार व हथौड़ा से मार कर हत्या कर दी थी. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपित के घर में आग लगा दी. वहीं मृतक के चाचा राजेंद्र राम के बयान पर धर्मेद्र कुमार सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना के बाद से ही आरोपित व उसके परिवार के लोग फरार है.
पुलिस पूरी स्थिति पर नियंत्रण रखे हुए है. इस संबंध में पुलिस ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर रविवार की देर शाम धर्मेद्र ने अपने मामा की धारदार हथियार से मार कर हत्या कर दी थी. इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपित के घर में आग लगा दी गयी. जिससे आरोपित के घर में रखे सभी सामान जल कर खाक हो गये. इस घटना के बाद से ही दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त है. इसे देखते हुए पुलिस गश्त तेज कर दी है.
वहीं नामजद की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. घटना से आक्रोशित लोगों ने शव के साथ प्रदर्शन करते हुए कुछ देर के लिए सड़क को जाम कर दिया था. बाद में घटना स्थल पर पहुंचे एएसपी अभियान मो शाजिद तथा सदर एसडीपीओ विनोद कुमार रावत के समझाने बुझाने के बाद मामला शांत हुआ. हत्या के बाद से ही दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त था. इसे देखते हुए पुलिस गश्त तेज कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >