आरा : जिलाधिकारी के जनता दरबार में फरियादियों ने अपनी समस्याओं के निदान को लेकर गुहार लगायी. गुरुवार को आयोजित जनता दरबार में जमीनी विवाद, इंदिरा आवास, सामाजिक सुरक्षा तथा मनरेगा से जुड़े मामले छाये रहे. डीएम के जनता दरबार में बड़हरा प्रखंड कोल्हरामपुर गांव निवासी योगेंद्र कुमार अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे.
योगेंद्र कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग ने आदेशपाल के पद पर कार्यरत था. रिटायर्डमेंट के बाद आज तक राशि नहीं मिली, जिस पर जिलाधिकारी पंकज कुमार पाल ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को मामले का निष्पादन करने का निर्देश दिया.
वहीं रामपुर मिल्की के अखिलेश पांडेय ने भूमि विवाद से जुड़े मामले लेकर पहुंचे थे, जहां क्षेत्र के अंचलाधिकारी को मामले की जांच कर निष्पादन करने का निर्देश डीएम ने दिये. वहीं कई मामलों का ऑन द स्पॉर्ट निष्पादन भी किया गया. इस मौके पर नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, सिविल सजर्न सहित सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे.
