लड़की को परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार

आराः लड़की पर छींटाकशी करने तथा बेवजह परेशान करने के मामले में नगर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि तरी मुहल्ला निवासी संजय कुमार उर्फ करीमन आये दिन कॉलेज जाने के क्रम में रीमा (काल्पनिक नाम ) पर छींटाकशी किया करता था. इसकी शिकायत लड़की द्वारा […]

आराः लड़की पर छींटाकशी करने तथा बेवजह परेशान करने के मामले में नगर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि तरी मुहल्ला निवासी संजय कुमार उर्फ करीमन आये दिन कॉलेज जाने के क्रम में रीमा (काल्पनिक नाम ) पर छींटाकशी किया करता था.

इसकी शिकायत लड़की द्वारा अपने परिजनों से की गयी. बुधवार की देर शाम लड़की का पीछा करते हुए उसके घर पहुंच गया, जहां लड़की के परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में की. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >