आरा : दानापुर-मुगलसराय रेलखंड के स्थानीय स्टेशन पर विक्रमशीला ट्रेन के चपेट में आने से रेलकर्मी राधा मोहन ओझा की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. बता दें की अप में जा रही विक्रमशीला एक्सप्रेस ट्रैक पर जा रही थी तभी दूसरी ओर से ट्रैक पार कर रहे रेल कर्मी राधा मोहन ओझा विक्रमशीला एक्सप्रेस में आ गये और उनकी तत्काल वहीं मौत हो गयी.
जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक रेलवे विभाग में पोटर के पद पर कार्यरत थे. इस घटना से रेलवे कर्मी पूरी तरह से मर्माहत है वहीं स्टेशन प्रबंधक इस घटना पर दुख व्यक्त किया है.
