जीप पलटी, महिला की मौत, छह जख्मी

आरा : शाहपुर थाना क्षेत्र के धमवल-शाहपुर मुख्य मार्ग पर बुद्धा राय के टोला गांव के समीप यात्रियों से भरी जीप अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिसमें धमवल गांव निवासी सुलक्षण देवी की मौके पर ही जीप से दब कर मौत हो गयी. इस घटना में महेश कुमार, शांति देवी, रामजीत तिवारी सहित आधा दर्जन लोग […]

आरा : शाहपुर थाना क्षेत्र के धमवल-शाहपुर मुख्य मार्ग पर बुद्धा राय के टोला गांव के समीप यात्रियों से भरी जीप अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिसमें धमवल गांव निवासी सुलक्षण देवी की मौके पर ही जीप से दब कर मौत हो गयी. इस घटना में महेश कुमार, शांति देवी, रामजीत तिवारी सहित आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. इस घटना के बाद मुख्य मार्ग पर कुछ देर तक अफरा – तफरी का माहौल कायम रहा. ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए स्थानीय क्लिनिक में भरती कराया गया.

यह घटना तब घटित हुई जब धमवल से जीप यात्रियों को लेकर शाहपुर आ रही थी. घटना के बाद कुछ देर के लिए मुख्य मार्ग पर जाम की समस्या उत्पन्न हो गयी. सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.

* सड़क दुर्घटना में एक जख्मी : शाहपुर. स्थानीय थाना क्षेत्र के करनामेपुर ओपी अंतर्गत ईश्वरपुरा-लालू डेरा पथ पर ईश्वरपुरा गांव के समीप दो बाइकों की सीधी टक्कर में माघोपुर गांव के गंगाधारी यादव जख्मी हो गये, जिन्हें शाहपुर रेफरल अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा जख्मी को बेहतर इलाज के लिए आरा रेफर कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >