लूट की बाइक के साथ अपराधी गिरफ्तार

आरा : आरा-अखगांव मुख्य पथ पर देर शाम बैंक कर्मी परूरा गांव निवासी चंदन पांडेय से तीन की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने हथियार के बल पर बाइक व रुपये लूट लिये. जैसे ही इसकी सूचना ग्रामीणों को मिली. ग्रामीणों ने भरौली गांव के समीप से लूट की मोटरसाइकिल व रुपये के साथ उत्तर प्रदेश […]

आरा : आरा-अखगांव मुख्य पथ पर देर शाम बैंक कर्मी परूरा गांव निवासी चंदन पांडेय से तीन की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने हथियार के बल पर बाइक व रुपये लूट लिये. जैसे ही इसकी सूचना ग्रामीणों को मिली.
ग्रामीणों ने भरौली गांव के समीप से लूट की मोटरसाइकिल व रुपये के साथ उत्तर प्रदेश के अपराधी अमित सिंह को धर दबोचा, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का लाभ उठा कर भागने में सफल रहे. पकड़े गये अपराधी की ग्रामीणों ने जम कर धुनाई कर दी, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. पुलिस द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. वहीं चंदन पांडेय के बयान पर मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >