फर्जी आवेदन देकर छुट्टी पर थे शिक्षक

बिक्रमगंज (कार्यालय) : ग्रामीणों की शिकायत पर बीडीओ राकेश चौबे ने बुधवार को राजकीय मध्य विद्यालय धावां का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान कई शिक्षक गायब मिले, जबकि कई शिक्षक देर से विद्यालय पहुंचे. साथ ही, छुट्टी का फर्जी आवेदन देकर शिक्षकों के विद्यालय से गायब रखने का भी खुलासा हुआ. बीडीओ ने बताया कि […]

बिक्रमगंज (कार्यालय) : ग्रामीणों की शिकायत पर बीडीओ राकेश चौबे ने बुधवार को राजकीय मध्य विद्यालय धावां का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान कई शिक्षक गायब मिले, जबकि कई शिक्षक देर से विद्यालय पहुंचे.
साथ ही, छुट्टी का फर्जी आवेदन देकर शिक्षकों के विद्यालय से गायब रखने का भी खुलासा हुआ. बीडीओ ने बताया कि इन शिक्षकों के वेतन रोकने की अनुशंसा की जायेगी. उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने विद्यालय में पठन-पाठन चौपट होने व शिक्षकों की मनमानी की थी. निरीक्षण में ग्रामीणों के सभी आरोप सही पाये गये. कई ऐसे छुट्टी के आवेदन मिले, जिनमें तिथि का स्थान खाली था, अर्थात फर्जी आवेदन देकर कई शिक्षक गायब थे. इस संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि सभी शिक्षक छुट्टी लेकर गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >