ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत

जगदीशपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के कौरा गांव के समीप आरा-मोहनिया मुख्य मार्ग एनएच 30 पर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर की ट्रॉली पलटने के कारण उस पर सवार एक युवक की घटनास्थल पर हीं मौत हो गयी. बिहिया थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव निवासी शिव नारायण यादव का 25 वर्षीय पुत्र पिंटू यादव सोन नद से […]

जगदीशपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के कौरा गांव के समीप आरा-मोहनिया मुख्य मार्ग एनएच 30 पर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर की ट्रॉली पलटने के कारण उस पर सवार एक युवक की घटनास्थल पर हीं मौत हो गयी.
बिहिया थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव निवासी शिव नारायण यादव का 25 वर्षीय पुत्र पिंटू यादव सोन नद से बालू लेकर ट्रैक्टर पर सवार हो आ रहा था कि कौरा गांव के समीप अचानक ट्रैक्टर का ट्रॉली पलटने से उसके चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. शव को पोस्टमार्टम हेतु आरा अस्पताल भेज दिया गया है, जबकि ट्रैक्टर पुलिस के कब्जे में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >