बियर लदा ट्रक लूटा

आरा/उदवंतनगर : आरा-मोहनियां मुख्य पथ पर असनी गांव के समीप हथियारबंद अपराधी चालक नेजाम खां तथा उपचालक गुफराम खान को बंधक बना कर बियर से लदे ट्रक को लूट कर फरार हो गये. वहीं, चालक और उपचालक को पुलिस ने आरा-सासाराम मुख्य मार्ग के दुलारपुर गांव के समीप से बरामद किया,जबकिपुलिस की तत्परता से अपराधी […]

आरा/उदवंतनगर : आरा-मोहनियां मुख्य पथ पर असनी गांव के समीप हथियारबंद अपराधी चालक नेजाम खां तथा उपचालक गुफराम खान को बंधक बना कर बियर से लदे ट्रक को लूट कर फरार हो गये. वहीं, चालक और उपचालक को पुलिस ने आरा-सासाराम मुख्य मार्ग के दुलारपुर गांव के समीप से बरामद किया,जबकिपुलिस की तत्परता से अपराधी ट्रक छोड़ कर फरार हो गये, जिसे पटना के बिहटा से बियर सहित बरामद कर लिया गया है.
इस संबंध में एसपी नवीनचंद्र झा ने बताया कि वियर से भरा ट्रक गुजरात से पटना आ रहा था. इसी दौरान एनएच 30 के असनी गांव के समीप हथियार बंद अपराधियों ने ट्रक को हथियार के बल पर जबरन रोक लिया तथा उत्तर प्रदेश के सोनभद्र निवासी चालक निजाम खां और उप चालक मिर्जापुर निवासी गुफराम खां को बंधक बना कर दुलारपुर के समीप ले जाकर छोड़ दिया गया तथा ट्रक को लेकर फरार हो गये.
जैसे ही इसकी सूचना उदवंतनगर थाना प्रभारी दीनानाथ सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गयी. पुलिस के बढ़ते दबिश के कारण अपराधी पटना जिले के बिहटा में ट्रक छोड़ कर फरार हो गये. जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है. इधर पुलिस घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >