खुजली का पाउडर फेंक 40 हजार रुपये उड़ाये

आरा : नवादा थाना क्षेत्र के एसबीआइ बैंक के समीप से उच्चकों ने हाउसिंग कॉलोनी निवासी सौरभ श्रीवास्तव के शरीर पर खुजली का पाउडर फेंक कर बैग में रखे 40 हजार रुपये लेकर फरार हो गये. यह घटना तब घटी जब सौरभ घर से एसबीआइ पकड़ी की शाखा (रविवार को पकड़ी शाखा खुली रहती है) […]

आरा : नवादा थाना क्षेत्र के एसबीआइ बैंक के समीप से उच्चकों ने हाउसिंग कॉलोनी निवासी सौरभ श्रीवास्तव के शरीर पर खुजली का पाउडर फेंक कर बैग में रखे 40 हजार रुपये लेकर फरार हो गये. यह घटना तब घटी जब सौरभ घर से एसबीआइ पकड़ी की शाखा (रविवार को पकड़ी शाखा खुली रहती है) में पैसा जमा करने के लिए आया था.
मिली जानकारी के अनुसार सौरभ घर से 40 हजार रुपये बैग में लेकर शाखा में जमा करने के लिए आया था. जैसे ही शाखा के समीप अपनी वाहन को खड़ा किया.उसी दौरान दो की संख्या में उच्चकों ने उसके शरीर पर खुजली का पाउडर फेंक दिया, जिसके बाद बैग लेकर फरार हो गये. इस घटना के बाद स्थानीय थाने में आवेदन दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >