जहर की अफवाह से अफरा-तफरी

पीरो : प्रखंड के अगिआंव बाजार स्थित मध्य विद्यालय में बुधवार को चापाकल में जहर डालने की अफवाह से अफरातफरी की स्थिति कायम हो गयी. हालांकि, शिक्षकों की सूझबूझ से अफवाह पर जल्द ही काबू पा लिया गया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि विद्यालय परिसर में स्थित चापाकल के पास फ्लेक्सन […]

पीरो : प्रखंड के अगिआंव बाजार स्थित मध्य विद्यालय में बुधवार को चापाकल में जहर डालने की अफवाह से अफरातफरी की स्थिति कायम हो गयी. हालांकि, शिक्षकों की सूझबूझ से अफवाह पर जल्द ही काबू पा लिया गया.

विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि विद्यालय परिसर में स्थित चापाकल के पास फ्लेक्सन एमआर नामक दवा के खाली रैपर को देख कर विद्यालय के एक छात्र ने जहर होने की अफवाह फैला दी. जानकारी मिलने पर उक्त छात्र के माध्यम से दवा के खाली रैपर को बरामद किया गया. इसके बाद चापाकल के पानी की भी जांच की गयी. प्रधानाध्यापक के अनुसार विद्यालय के ही किसी छात्र ने दवा खाकर उक्त रैपर वहां फेंक दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >