आक्रोशितों ने जाम की सड़क

आरा : क्रास जवानों द्वारा एक युवक की पिटाई कर दी गयी, जिसके बाद नगर थाना क्षेत्र के आनंद नगर मुहल्ले के लोग सड़क पर उतर आये. आरा-पटना मुख्य मार्ग को सपना सिनेमा मोड़ के समीप जाम कर यातायात को बाधित कर दिया. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम […]

आरा : क्रास जवानों द्वारा एक युवक की पिटाई कर दी गयी, जिसके बाद नगर थाना क्षेत्र के आनंद नगर मुहल्ले के लोग सड़क पर उतर आये. आरा-पटना मुख्य मार्ग को सपना सिनेमा मोड़ के समीप जाम कर यातायात को बाधित कर दिया. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया.
मिली जानकारी के अनुसार क्रास मोबाइल के दो जवान पुल के समीप एक युवक को देख पूछताछ की, लेकिन युवक द्वारा किसी भी बात को जवाब न देने पर उसी पिटाई कर दी. इसकी सूचना मिलते ही आनंद नगर मुहल्ले के लोग आक्रोशित हो उठे और सड़क पर उतर आये. सपना सिनेमा मोड़ के समीप आरा-पटना मुख्य मार्ग पर आगजनी कर यातायात को बाधित कर दिया. लगभग एक घंटे तक मुख्य मार्ग जाम रहने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >