पकड़े गये सुपारी किलरों को भेजा गया जेल

आरा : सुपारी लेकर दो व्यवसायी भाइयों को गोली मार कर जख्मी करने के मामले में पकड़े गये मंटु कहार और विश्वजीत पासवान को पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया. वहीं जख्मी के बयान पर मंटु कहार, विश्वजीत पासवान सहित चार लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस नामजदों की […]

आरा : सुपारी लेकर दो व्यवसायी भाइयों को गोली मार कर जख्मी करने के मामले में पकड़े गये मंटु कहार और विश्वजीत पासवान को पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया. वहीं जख्मी के बयान पर मंटु कहार, विश्वजीत पासवान सहित चार लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.
विदित हो कि सोमवार को अपने बिहिया स्थित घर से कपड़ा व्यवसायी सुनील कुमार उर्फ संतोष कुमार तथा विनोद कुमार को एसपी कार्यालय के समक्ष गोली मार कर जख्मी कर दिया गया था. इस मामले में पुलिस ने मौके से विश्वजीत पासवान और मंटु कहार को धर दबोचा, जबकि एक अपराधी भागने में सफल रहा.
पकड़े गये अपराधियों ने बताया कि व्यवसायी भाइयों को मारने के लिए एक लाख की सुपारी दी गयी थी. इधर पुलिस नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. वहीं एक व्यक्ति को पुलिस हिरासत में लेकर भी पूछताछ की है. पुलिस ने बताया कि इस मामले में कई बिंदुओं पर अनुसंधान किया जा रहा है. वहीं सुपारी देनेवाले व्यक्ति की भी पहचान कर ली गयी है. जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >