ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड : कट्टे से सटा कर ब्रह्मेश्वर को मारी गयी थी गोली

आरा : केंद्रीय एफएसएल की टीम ने रणवीर सेना के संस्थापक ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड की अपनी जांच रिपोर्ट सीबीआइ टीम को सौंप दी है. केंद्रीय एफएसएल टीम की जांच रिपोर्ट के आधार पर सीबीआइ पूर्व में किये गये अनुसंधान का फिर से क्रॉस वेरिफिकेशन करेगा. इसको लेकर सीबीआइ की टीम एक-दो दिनों के अंदर आरा […]

आरा : केंद्रीय एफएसएल की टीम ने रणवीर सेना के संस्थापक ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड की अपनी जांच रिपोर्ट सीबीआइ टीम को सौंप दी है. केंद्रीय एफएसएल टीम की जांच रिपोर्ट के आधार पर सीबीआइ पूर्व में किये गये अनुसंधान का फिर से क्रॉस वेरिफिकेशन करेगा. इसको लेकर सीबीआइ की टीम एक-दो दिनों के अंदर आरा पहुंचनेवाली है. सीबीआइ सूत्रों की मानें, तो केंद्रीय एफएसएल टीम की जांच रिपोर्ट में रणवीर सेना सुप्रीमो को सटा कर देसी कट्टे से गोली मारने की पुष्टि की गयी है.
साथ ही इस जांच रिपोर्ट में और अनुसंधान को पुख्ता करनेवाले कई साक्ष्य मिले हैं. इसके आधार पर एक बार फिर सीबीआइ टीम हत्याकांड के खुलासे को लेकर कई लोगों से पूछताछ कर सकती है. वहीं, सीडीआर को खंगालने के साथ क्रॉस वेरिफिकेशन भी किया जायेगा. मालूम हो कि एक जून, 2012 को ब्रह्मेश्वर मुखिया की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. हत्या के बाद मुखियापुत्र के अनशन पर राज्य सरकार ने सीबीआइ जांच की अनुशंसा की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >