नौकर ने किया था बच्ची का अपहरण, धराया

आरा : उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दक्षिणी एकौना से रंधीर सिंह की अपहृत पुत्री चार वर्षीया मिठु कुमारी को पुलिस ने अपहरणकर्ता के चंगुल से सकुशल हासिल कर लिया. अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है. एसपी अख्तर हुसैन ने बताया कि जैसे ही परिजनों द्वारा अपने नौकर पर अपहरण की आशंका जतायी गयी, वैसे […]

आरा : उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दक्षिणी एकौना से रंधीर सिंह की अपहृत पुत्री चार वर्षीया मिठु कुमारी को पुलिस ने अपहरणकर्ता के चंगुल से सकुशल हासिल कर लिया. अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है.

एसपी अख्तर हुसैन ने बताया कि जैसे ही परिजनों द्वारा अपने नौकर पर अपहरण की आशंका जतायी गयी, वैसे ही उदवंतनगर थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया.

साथ ही अपहरणकर्ता का मोबाइल भी सर्विलांस पर डाला गया. जैसे ही मोबाइल से फिरौती की राशि की मांग की गयी. मोबाइल का लोकेशन रक्सौल के घोड़ासहन इलाके की राइस मिल में मिला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >