भोजपुर : हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है केंद्र सरकार : दीपंकर भट्टाचार्य

आरा (भोजपुर) : भोजपुर में राजद महागठबंधन समर्थित भाकपा-माले प्रत्याशी राजू यादव के नामांकन के अवसर पर स्थानीय रमना मैदान में सभा हुई. इसमें भाकपा-माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि अब तक इस मुल्क में जितने चुनाव हुए हैं, यह चुनाव उन सबसे महत्वपूर्ण और निर्णायक है. यह इस लोकतंत्र में परीक्षा […]

आरा (भोजपुर) : भोजपुर में राजद महागठबंधन समर्थित भाकपा-माले प्रत्याशी राजू यादव के नामांकन के अवसर पर स्थानीय रमना मैदान में सभा हुई.

इसमें भाकपा-माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि अब तक इस मुल्क में जितने चुनाव हुए हैं, यह चुनाव उन सबसे महत्वपूर्ण और निर्णायक है. यह इस लोकतंत्र में परीक्षा की घड़ी है. मोदी सरकार कृषि, रोजगार, महंगाई, भ्रष्टाचार आदि सारे मोर्चों पर विफल रही है. दीपंकर ने कहा कि रामजन्मभूमि के नाम पर सांप्रदायिक उन्माद भड़काया जा रहा है.

भाजपा-आरएसएस इस देश में लोकतंत्र और संविधान को बदलना चाह रही है. वहीं शिवानंद तिवारी ने कहा कि आज तक ऐसा दूसरा कोई प्रधानमंत्री नहीं हुआ जो देश के संविधान का अपमान करता हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >