आरा : बिहार प्रशासनिक सेवा संघ, भोजपुर जिला इकाई के पदाधिकारियों के द्वारा बक्सर के ओएसडी मो तैकीर अकरम की अकाल मृत्यु पर शोकसभा का आयोजन किया गया. जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में शोकसभा आयोजित की गयी. संघ के सदस्यों ने स्व तौकीर अकरम, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, बक्सर के निधन पर संवेदना व्यक्त की तथा दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी.
संघ के सदस्यों ने दिवंगत परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए प्रति सदस्य 1000 रुपये की सहायता राशि सहयोग स्वरूप देने का निर्णय लिया गया. शोकसभा में उपस्थित अधिकारियों में जिला परिवहन पदाधिकारी माधव कुमार सिंह, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी सदर अरुण प्रकाश, भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता बुद्ध प्रकाश,
वरीय उपसमाहर्त्ता अरुणा कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी पीरो सुनील कुमार, स्थापना उप समाहर्ता राकेश झा आदि उपस्थित थे.लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सदर मोनिका कुमारी, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी जगदीशपुर, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी पीरो
