लोडेड कट्टे के साथ दो लोग गिरफ्तार भेजे गये जेल
पीरो : हसनबाजार ओपी पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान एक लोडेड कट्टा और एक कारतूस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों गिरफ्तार युवकों की पहचान रामनगर निवासी मनोज पासवान और सेदहां निवासी लवकुश राम के रूप में की गयी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरुवार की रात्रि करीब साढ़े नौ बजे […]
पीरो : हसनबाजार ओपी पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान एक लोडेड कट्टा और एक कारतूस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों गिरफ्तार युवकों की पहचान रामनगर निवासी मनोज पासवान और सेदहां निवासी लवकुश राम के रूप में की गयी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरुवार की रात्रि करीब साढ़े नौ बजे हसनबाजार थाने की पुलिस पीरो हसनबाजार पथ पर रात्रि गश्ती के लिए निकली हुई थी.
इस दौरान कचनथ मोड़ के समीप हसनबाजार की ओर से एक बाइक पर सवार होकर आ रहे दो लोगों को रोककर उनकी तलाशी लेनी शुरू की. तलाशी के दौरान पुलिस को उनके पास से एक लोडेड कट्टा और एक कारतूस बरामद किया.
हथियार बरामद होने के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी बाइक भी जब्त कर ली गयी. हथियार के साथ गिरफ्तार दोनों युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है.
किशोर न्याय परिषद के पूर्व सदस्य को धमकी के बाद जांच शुरू