गर्भवती को नहीं किया भर्ती तो शौचालय में जना बच्चा

शर्मनाक. दर्द से कराह रही महिला भर्ती के लिए लगा रही थी गुहार परिजनों का आरोप, दर्द से छटपटा रही थी महिला, पर किसी ने नहीं सुनी मामला सदर अस्पताल आरा का आरा : आरा सदर अस्पताल में मानवता को शर्मसार करने देनेवाली घटना सामने आयी है. दर्द से छटपटा रही एक गर्भवती आरा सदर […]

शर्मनाक. दर्द से कराह रही महिला भर्ती के लिए लगा रही थी गुहार

परिजनों का आरोप, दर्द से छटपटा रही थी महिला, पर किसी ने नहीं सुनी
मामला सदर अस्पताल आरा का
आरा : आरा सदर अस्पताल में मानवता को शर्मसार करने देनेवाली घटना सामने आयी है. दर्द से छटपटा रही एक गर्भवती आरा सदर अस्पताल में डिलिवरी वार्ड में जांच करवाने के लिए पहुंची, लेकिन उसकी जांच नहीं की गयी और उसे एक वार्ड से दूसरे वार्ड में दौड़ाया जा रहा था. दर्द से छटपटा रही महिला व उसके परिजन भर्ती के लिए गुहार लगाते रहे, लेकिन उसकी किसी ने एक न सुनी. इसी बीच महिला शौचालय गयी और सदर अस्पताल के शौचालय में ही उसने बच्चे को जन्म दे दिया. इस घटना से गुस्साये लोगों ने हंगामा भी किया. जानकारी के मुताबिक कमला देवी को गुरुवार को प्रसव पीड़ा शुरू हुई.
इसके बाद परिजन उसे सदर अस्पताल में लेकर गये. परिजन उसे डिलिवरी रूम में भर्ती करवाने के लिए गये, लेकिन नर्सों व कर्मियों ने उसे भर्ती नहीं और वार्ड के बाहर बैठाये रखा. परिजन भर्ती करने के लिए इधर-उधर गुहार लगा रहे थे. परिजनों ने कहा कि कई बार कहने के बाद भी उसे भर्ती नहीं लिया गया. एक वार्ड से दूसरे वार्ड में उसे दौड़ाया जा रहा था. दर्द से छटपटा रही महिला ने मजबूरी में शौचालय में जाकर बच्चे को जन्म दिया. परिजनों ने बताया कि जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ हैं. इधर इस मामले में पूछने पर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ सतीश कुमार सिन्हा ने अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि मामले जानकारी ली जा रही है. अगर ऐसा हुआ है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.
जा रहा था बहन की ससुराल
ट्रैक्टर से कुचलकर गयी जान
चचेरी बहन की सगाई को लेकर 11 नवंबर को आया था घर
सगाई की खुशियां मातम में बदली
कोलकाता की एक निजी कंपनी में करता था काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >