घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भागा

आरा : तीयर थाना क्षेत्र के बिहिया-तीयर पथ पर कमरियांव गांव के नहर के समीप गुरुवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया. मृतक की पहचान तीयर थाना क्षेत्र के मनियारा गांव निवासी अंबिका सिंह के 19 वर्षीय पुत्र […]

आरा : तीयर थाना क्षेत्र के बिहिया-तीयर पथ पर कमरियांव गांव के नहर के समीप गुरुवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया. मृतक की पहचान तीयर थाना क्षेत्र के मनियारा गांव निवासी अंबिका सिंह के 19 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र सिंह के रूप में की गयी. बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र कोलकाता की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है. वह अपनी चचेरी बहन की सगाई के सिलसिले में 11 नवंबर को गांव आया था.

गुरुवार को वह अपने गांव से बाइक पर सवार होकर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बड़की हरदिया गांव स्थित अपनी बहन को उसके ससुराल से लाने जा रहा था. इसी क्रम में बिहिया-तीयर पथ पर कमरियांव नहर के समीप हादसे का शिकार हो गया. घटना को अंजाम देकर ट्रैक्टर चालक भाग रहा था, तभी स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा. स्थानीय लोगों ने जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

बेटे का शव देख बेहोश होकर गिर पड़ी मां
बहन की सगाई को लेकर पूरे परिवार में खुशियों का माहौल था. इसी बीच गुरुवार को हुई इस घटना के बाद पूरा माहौल गमगीन हो गया. पूरे परिवार में कोहराम मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के सभी सदस्य सदर अस्पताल पहुंच गये. सदर अस्पताल में चीख व चीत्कार से पूरा माहौल गूंज रहा था. बेटे के शव को देख मां बेहोश होकर गिर पड़ीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >