मंडल कारा आरा होगा हाईटेक और पेपरलेस
आरा : मंडल कारा आरा हाईटेक और पेपरलेस होगा. आरा मंडल कारा को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जायेगा तथा मंडल कारा के सभी काम कंप्यूटराइज्ड होंगे. मंडल कारा को कंप्यूटराइज्ड करने की योजना अंतिम दौर में है. सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 15 नवंबर को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसका उद्घाटन करेंगे. कंप्यूटराइज्ड […]
आरा : मंडल कारा आरा हाईटेक और पेपरलेस होगा. आरा मंडल कारा को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जायेगा तथा मंडल कारा के सभी काम कंप्यूटराइज्ड होंगे. मंडल कारा को कंप्यूटराइज्ड करने की योजना अंतिम दौर में है. सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 15 नवंबर को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसका उद्घाटन करेंगे. कंप्यूटराइज्ड कार्य व्यवस्था के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर को नियुक्त कर लिया गया है. आरा मंडल कारा में आठ मॉड्यूल पर काम किया जा रहा है.
सारे सिस्टम को ऑनलाइन कर दिया जायेगा. जेल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुख्ता इंतजाम कर दिया गया है. अब वाच टावर को भी कंप्यूटराइज्ड किया जायेगा ताकि जेल के इर्द- गिर्द होनेवाले घुसपैठ को भी रोका जा सकेगा. जेल की चारों तरफ अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरा लगाने का प्रस्ताव भी पास हो गया है, जिसे अमलीजामा पहनाने की तैयारी की जा रही है. बता दें कि जेल को हाईटेक बनाने के साथ- साथ बंदियों को मोटिवेट करने के लिए एनजीओ को जिम्मेदारी दे दी गयी है, जो जेल में बंद बंदियों को मोटीवेट करेंगे. व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को पढ़ायेंगे ताकि जेल से निकलने के बाद बंदी आम आदमी की जिंदगी जी सके.
आठ मॉड्यूल पर चल रहा है काम : सूबे के सभी जेलों को पेपरलेस बनाने की प्रक्रिया जोरों पर है. जेल की हर गतिविधि को कंप्यूटर सिस्टम में कैद किया जायेगा. जेल में आठ मॉड्यूल पर काम चल रहा है, जिसमें मुख्य रूप से दो मॉडयूल को अमलीजामा पहना दिया गया. जेल पदाधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार गेट मैनेजमेंट सिस्टम तथा विजिटर मैनेजमेंट सिस्टम को 15 नवंबर से शुरू कर दिया जायेगा. जेल अधीक्षक निरंजन पंडित ने बताया कि जेल में आनेवाले हर लोगों का रिकॉर्ड कंप्यूटर सिस्टम में उपलब्ध रहेगा. साथ ही गेट पर ड्यूटी बजानेवाले पुलिस पदाधिकारियों की सूची भी शामिल रहेगी ताकि कुछ भी परेशानी होने के बाद आसानी से पता चल पायेगा कि किस समय किस पुलिस पदाधिकारी की ड्यूटी थी. जेल में सजायाफ्ता बंदियों के वेतन और हाजिरी सिस्टम को भी बहुत जल्द कंप्यूटराइज्ड कर दिया जायेगा.
बंदियों से मिलनेवाले को भी कंप्यूटराइज्ड सिस्टम से गुजरना होगा : अब आरा मंडल कारा में बंदियों से मिलने वाले लोगों को भी कंप्यूटराइज्ड सिस्टम से गुजरना पड़ेगा,जब तक नंबर नहीं आयेगा तब तक बंदियों से मिलना मुश्किल होगा. इस व्यवस्था से मुलाकातियों पर भी नजर रहेगी और गड़बड़ी की संभावना भी कम रहेगी.