किस काम का धर्मपुरा उपकेंद्र

समस्या. बंद रहता है ताला, मरीजों को परेशानी नोखा (रोहतास) : प्रखंड मुख्यालय में बीपीएल परिवार के इलाज के लिए पीएचसी बनाया गया है. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण एवं प्राथमिक उपचार के लिए पांच हजार की आबादी पर एक उपकेंद्र बनाया गया है. प्रखंड में कुल 14 उप केंद्र एवं वराव गांव में एक […]

समस्या. बंद रहता है ताला, मरीजों को परेशानी

नोखा (रोहतास) : प्रखंड मुख्यालय में बीपीएल परिवार के इलाज के लिए पीएचसी बनाया गया है. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण एवं प्राथमिक उपचार के लिए पांच हजार की आबादी पर एक उपकेंद्र बनाया गया है. प्रखंड में कुल 14 उप केंद्र एवं वराव गांव में एक अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया है.
टीकाकरण के लिए नियुक्त किये गये एएनएम उपकेंद्रों पर इलाज करने जाती हैं. लेकिन प्रखंड के धर्मपुरा उपकेंद्र नहीं खुलता है. यह प्रखंड मुख्यालय से 12 किलोमीटर पर बराव दिनारा पथ पर स्थित है. यह उपकेंद्र स्वच्छता अभियान की पोल खोल रही है. घास एवं पौधे से भरा पड़ा है. यह कभी धर्मपुरा थानाध्यक्ष का निवास हुआ करता था, जिसके कारण इसमें सफाई भी रहती थी. लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने इसे अपना उप केंद्र पर टीकाकरण एवं इलाज के लिए खाली कराया.
ग्रामीण विनोद एवं धर्मपुरा थाने के कर्मियों ने बताया कि यह कभी खुलता नही है. इस संबंध में पीएचसी प्रबंधक प्रवीण कुमार ने बताया कि यह भवन जर्जर है यहां पर काम करना मुश्किल है.
जबकि पीएचसी प्रभारी संजय सिंह कहते हैं कि मैं हमेशा ही जाता हूं. यह केंद्र खुलता है. यहां पर टीकाकरण सहित सारे कार्य होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >