तीन करोड़ की लागत से होगा भलुनीधाम का जीर्णोद्धार

दिनारा (रोहतास) : प्रखंड के ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थल भलुनीधाम के अब दिन लौटनेवाले हैं. तीन करोड़ की राशि खर्च कर सरकार द्वारा श्री यक्षिणी भवानी मंदिर से लेकर भलुनीधाम में स्थित पौराणिक महत्व वाले तालाबों का सौंदर्यीकरण के साथ भलुनीधाम में अन्य सुविधाएं मुहैया करायी जायेंगी, ताकि भलुनीधाम बिहार के पर्यटन स्थलों में अपना […]

दिनारा (रोहतास) : प्रखंड के ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थल भलुनीधाम के अब दिन लौटनेवाले हैं. तीन करोड़ की राशि खर्च कर सरकार द्वारा श्री यक्षिणी भवानी मंदिर से लेकर भलुनीधाम में स्थित पौराणिक महत्व वाले तालाबों का सौंदर्यीकरण के साथ भलुनीधाम में अन्य सुविधाएं मुहैया करायी जायेंगी, ताकि भलुनीधाम बिहार के पर्यटन स्थलों में अपना भी उपस्थित दर्ज करा सके. इसकी निविदा निकालने का आदेश रोहतास जिलाधिकारी अनिमेष कुमार पराशर द्वारा स्था. क्षेत्र. प्रमंडल, सासाराम को दे दिया गया है. इस आशय की जानकारी उद्योग मंत्री जयकुमार सिंह के जिला प्रतिनिधि अनिल सिंह ने दी.

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2016-17 में भलुनीधाम के विकास एवं जीर्णोद्धार के लिए बिहार सरकार के पर्यटन विभाग को पत्र लिखकर स्थानीय विधायक सह मंत्री जयकुमार सिंह के द्वारा आग्रह किया था. उस आलोक में एनडीए सरकार के गठन के बाद सरकार द्वारा यथाशीघ्र प्रस्ताव को स्वीकार कर कार्य योजना को अंतिम रूप देते हुए निविदा निकालने का आदेश दिया गया है. इसमें मंदिर परिसर एवं तालाब के सौंदर्यीकरण के साथ अन्य कई योजनाओं को स्वीकृत किया गया है.
जानकारी के अनुसार इससे पहले राज्य कैबिनेट के द्वारा खासमहल की लगभग 30 एकड़ जमीन को वन-विभाग को हस्तांतरित कर प्रस्तावित जैविक के उद्यान बनाने की बाधा को दूर कर दिया गया है.
सरकार द्वारा तीन करोड़ की राशि भलुनीधाम को स्वीकृत कर भलुनीधाम के आसपास के लोगों को आशान्वित कर दिया है. जो भलुनीधाम की उपेक्षा की आवाज उठाते-उठाते थक गये हैं.
विदित हो कि दिनारा प्रखंड में बसे भलुनीधाम में विराजमान माता यक्षिणी भवानी की पूजा करने दूर-दूर से लोग आते हैं.
नवरात्र एवं छठ में तो अपार भीड़ जुटती है. पर सुविधाओं के घोर अभाव के चलते यहां दूर-दराज से आनेवाले श्रद्धालुओं को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है. यहां पुलिस पिकेट के साथ अन्य सुविधाओं की मांग समय-समय पर लोगों द्वारा की जाती रही है. पर आज तक भलुनीधाम में सिर्फ घोषणाएं ही होती रही हैं लेकिन निविदा निकालने के आदेश जिलाधिकारी द्वारा देने के बाद एक बार फिर भलुनीधाम के जीर्णोद्धार होने की आस जग गयी है.
इस बाबत मंत्री प्रतिनिधि ने बताया कि जयकुमार सिंह द्वारा दिनारा के नदौवां में घाट निर्माण के साथ लिलवछ, गिरधरियां, अकोढा, बिसिकला सहित दर्जनों गांवों में जनकल्याणकारी योजनाएं अनुशांसित की गयी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >