आरा : पटना-मुगलसराय रेलखंड से होकर गुजरने वाली महानंदा एक्सप्रेस का परिचालन ढाई माह बाद दोबारा शुरू होगा. बाढ़ की वजह से इस ट्रेन को रद्द कर दिया गया था. शनिवार से इस ट्रेन का परिचालन शुरू हो जायेगा. रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि बाढ़ की वजह से रेलवे लाइन क्षतिग्रस्त हो गयी थी. इसकी मरम्मत करने तक ट्रेनों को रद्द किया गया था. रेलवे द्वारा हर सप्ताह एक बुलेटिन जारी कर लोगों को सूचना दी जा रही थी. इस ट्रेन के परिचालन शुरू होने के बाद पूर्वोत्तर जानेवाले लोगों को राहत होगी.
ढाई माह बाद पटरी पर लौटेगी महानंदा
आरा : पटना-मुगलसराय रेलखंड से होकर गुजरने वाली महानंदा एक्सप्रेस का परिचालन ढाई माह बाद दोबारा शुरू होगा. बाढ़ की वजह से इस ट्रेन को रद्द कर दिया गया था. शनिवार से इस ट्रेन का परिचालन शुरू हो जायेगा. रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि बाढ़ की वजह से रेलवे लाइन क्षतिग्रस्त हो गयी […]
