नहर के पास जीप पलटने से छह यात्री हुए घायल

अगिआंव : श्रद्धालुओं से भरी जीप बेरथ बड़ी नहर के पास पलट गयी. इस घटना में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. इसमें से गंभीर रूप से जख्मी लोगों का सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि बेलाउर से छठव्रत कर अपने गांव खरैंचा कमांडर से लोग लौट […]

अगिआंव : श्रद्धालुओं से भरी जीप बेरथ बड़ी नहर के पास पलट गयी. इस घटना में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. इसमें से गंभीर रूप से जख्मी लोगों का सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि बेलाउर से छठव्रत कर अपने गांव खरैंचा कमांडर से लोग लौट रहे थे. इसी बीच बेरथ बड़ी नहर के पास जीप के ड्राइवर का संतुलन बिगड़ा और जीप पलट गयी. इस घटना में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. जीप के नीचे दबने से कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

मौके पर चीख-पुकार मच गयी. लोगों की चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जीप के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालकर स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया. इस दौरान घटनास्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही.

घायलों में वैतरणी देवी, भुनेश्वर साह, कांति देवी, कमल देवी, उर्मिला देवी सहित अन्य जख्मी हो गये. इसमें कमल देवी और उर्मिला देवी की नाजुक स्थिति को देखते हुए इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इनलोगों को चोट इतनी गंभीर थी कि नाक व मुंह से खून निकल रहा था. सभी घायल डिलिया पंचायत के खैरंचा गांव के रहनेवाले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >