धर्मावती नदी के तट पर बन रहा पंडाल होगा आकर्षण का केंद्र

आरा : शाहपुर प्रखंड के बरिसवन गांव व आसपास के छठ व्रती इस बार भी लोक आस्था महापर्व छठ के दिन जब पहुंचेंगे तो धर्मावती नदी के तट पर बदला- बदला- सा नजारा दिखेगा. बरिसवन गांव के छठपूजा कमेटी द्वारा धर्मावती नदी के तट पर भगवान सूर्य का मंदिर रूपी पंडाल का निर्माण कराया जा […]

आरा : शाहपुर प्रखंड के बरिसवन गांव व आसपास के छठ व्रती इस बार भी लोक आस्था महापर्व छठ के दिन जब पहुंचेंगे तो धर्मावती नदी के तट पर बदला- बदला- सा नजारा दिखेगा. बरिसवन गांव के छठपूजा कमेटी द्वारा धर्मावती नदी के तट पर भगवान सूर्य का मंदिर रूपी पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है.

नदी के तट पर अर्घ देने के बाद छठव्रती पंडाल में स्थापित भगवान भास्कर के दर्शन करेंगे. सूर्य मंदिर रूपी पंडाल छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र होगा. बंगाल के कारीगरों द्वारा आकर्षक व भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. मालूम हो कि बरिसवन गांव में श्री छठपूजा समिति द्वारा हर साल भगवान भास्कर की पूजा की जाती है.

पूजा को सफल बनाने में अध्यक्ष उमेश पांडेय, स्थायी पदेन अध्यक्ष अजय गिरि, सचिव उपेंद्र तिवारी, कोषाध्यक्ष छोटक तिवारी , दीपक, महेश, अतुल, सुशील लगे हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >