मामूली विवाद में गरजीं बंदूकें

दुस्साहस : दर्जनों राउंड हुई फायरिंग आरा/जगदीशपुर : आयर थाना क्षेत्र के कुसुम्हा-इसाढ़ी गांव के बीच बधार में दो पक्षों के लोगों में जमकर मारपीट की, साथ ही दहशत फैलाने के उद्देश्य से दर्जनों राउंड फायरिंग भी की. इसमें एक पक्ष के एक व्यक्ति को गोली लग गयी. वहीं मारपीट की घटना में दूसरे पक्ष […]

दुस्साहस : दर्जनों राउंड हुई फायरिंग
आरा/जगदीशपुर : आयर थाना क्षेत्र के कुसुम्हा-इसाढ़ी गांव के बीच बधार में दो पक्षों के लोगों में जमकर मारपीट की, साथ ही दहशत फैलाने के उद्देश्य से दर्जनों राउंड फायरिंग भी की. इसमें एक पक्ष के एक व्यक्ति को गोली लग गयी.
वहीं मारपीट की घटना में दूसरे पक्ष के लोग भी जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार गोली लगने से जख्मी आयर गांव निवासी राम सकल सिंह का पुत्र विमलेश सिंह बताया जाता है.
वहीं दूसरे पक्ष के इसाढ़ी गांव निवासी महंत महतो मारपीट में जख्मी हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. घटना के बाद दोनों गांवों के बीच तनाव व्याप्त है. बताया जा रहा है कि मामूली विवाद को लेकर दोनों गांवों के बीच झगड़ा हुआ. सूत्रों के अनुसार 15 अक्तूबर को कुसुम्हा गांव के एक
युवक बाइक से अपने रिश्तेदारी में जा रहा था. इसी बीच गाड़ी से हल्की धक्का लगने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हुआ. बाद में कुछ ग्रामीणों के सहयोग से मामले को समझा- बुझाकर शांत करा दिया गया.
बुधवार को एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों से इस घटना के बारे में पूछताछ शुरू कर दी, जिसके बाद वाद- विवाद हो गया. देखते- ही- देखते मामला इतना बिगड़ गया कि दोनों पक्षों ने मारपीट शुरू कर दी.
इसी में दोनों पक्षों के बीच फायरिंग शुरू हो गयी, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गये. घटना के बाद पुलिस मौके पर कैंप कर रही है. दोनों गांवों के बीच तनाव का माहौल कायम है. इस संबंध में आयर थानाध्यक्ष ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है. दोनों पक्षों के द्वारा आवेदन दिया गया है. मामले की गहराई से जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >