आरा : राजद कार्यकर्ताओं की एक बैठक जिलाध्यक्ष के चुनाव को लेकर हुई. बैठक में जिलाध्यक्ष का चुनाव ब्रह्मपुर विधायक व निर्वाचन पदाधिकारी शंभु यादव तथा सहायक निर्वाचन पदाधिकारी बिरजू पटेल द्वारा कराया गया. पूर्व मंत्री हरिनारायण सिंह को फिर से जिलाध्यक्ष चुन लिया गया.
विधायक अनवर आलम, रामविशुन सिंह लोहिया, अरुण यादव, विधान पार्षद राधाचरण सेठ, पूर्व विधान पार्षद लालदास राय सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष, महेश यादव, सुरेश पासवान, रामबाबू पासवान, जगदीश सिंह, मुकेश यादव, केडी सिंह, परशुराम ततवा, कपिलदेव अकेला, महेश कुशवाहा, रामनेवाज सिंह, सत्यनारायण सिंह आदि उपस्थित थे.
