महिला झपट्टामार को यात्रियों ने पकड़ा, किया जीआरपी के हवाले

आरा : ट्रेन में महिलाओं के मंगलसूत्र व लॉकेट उड़ानेवाली एक महिला को यात्रियों ने रंगेहाथ पकड़ लिया. उसके पास से एक सोने का लॉकेट भी बरामद किया गया है. यात्रियों ने महिला को जीआरपी के हवाले कर दिया. उसकी पहचान जुबेरा उर्फ शहना खातून के रूप में हुई है. जीआरपी ने उसे जेल भेज […]

आरा : ट्रेन में महिलाओं के मंगलसूत्र व लॉकेट उड़ानेवाली एक महिला को यात्रियों ने रंगेहाथ पकड़ लिया. उसके पास से एक सोने का लॉकेट भी बरामद किया गया है. यात्रियों ने महिला को जीआरपी के हवाले कर दिया.
उसकी पहचान जुबेरा उर्फ शहना खातून के रूप में हुई है. जीआरपी ने उसे जेल भेज दिया. जानकारी के मुताबिक ट्रेन में सफर कर रही एक महिला का लॉकेट उसने झपट लिया. इसी बीच ट्रेन खुल गयी. हालांकि यात्रियों ने उसे पकड़ लिया. ट्रेनों में आये दिन इस तरह की वारदात को महिलाएं अंजाम देती हैं और आराम से फरार हो जाती हैं. महिला होने के कारण लोगों की नजर से अासानी से बच भी जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >