आरा. मुगलसराय-पटना रेलखंड के जगजीवन हॉल्ट पर ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गयी. उसकी पहचान झारखंड के लोहरदगा जिले के नया टोली गांव के रहनेवाले शिव सहाय राय का 30 वर्षीय पुत्र जुगल राय के रूप में हुई है.
जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. जीआरपी इंचार्ज ने बताया कि मृतक के पॉकेट से मिले कागजात के आधार पर परिवारवालों को सूचना दे दी गयी है. देर शाम तक परिजन आरा पहुंच जायेंगे और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों के हवाले शव को सौंप दिया जायेगा.
