संदेहास्पद स्थिति में हुई अधेड़ की मौत गांव से दवा लेने आया था अधेड़

आरा : नगर थाना क्षेत्र के एमपी बाग मुहल्ले में मंगलवार की दोपहर एक अधेड़ बीएसएनएल टावर के समीप गिरकर बेहोश हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान उसके पॉकेट में मिले मोबाइल फोन के आधार पर की गयी. मृतक […]

आरा : नगर थाना क्षेत्र के एमपी बाग मुहल्ले में मंगलवार की दोपहर एक अधेड़ बीएसएनएल टावर के समीप गिरकर बेहोश हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान उसके पॉकेट में मिले मोबाइल फोन के आधार पर की गयी. मृतक सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी भुनेश्वर ठाकुर बताया जाता है, जो स्व जटाधारी ठाकुर के पुत्र हैं. बताया जा रहा है

कि मृतक अपने गांव से दवा लेने के लिए आरा आये हुए थे. इसी क्रम में एमपी बाग मुहल्ले में अचानक बेहोश होकर गिर पड़े, जिससे उनकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान होने के बाद उनके गांव खबर दी गयी, जिसके बाद गांव से लोग आये तब जाकर शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया. हालांकि अब तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा.

पिता की मौत की खबर सुनकर दौड़ी आयी बेटी : मृतक की मौत की खबर सुनकर मृतक की बेटी सुमन दौड़े- दौड़े सदर अस्पताल पहुंची और पिता के शव से लिपट कर रोने लगी. पूरा अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया था. हालांकि किसी को कुछ पता भी नहीं था कि मौत कैसे हुई है.
पिता की मौत की खबर मिलते ही तीनों बेटों को मार गया काठ : बच्चों को क्या पता था कि पिता जी आरा दावा लाने गये है. पिता जी लौट कर तो नहीं आये लेकिन उनके मौत की खबर उनके आने के पहले ही पहुंच गयी. बड़ा बेटा भरत, सोनू और छोटन पिता के मौत के बाद पूर्ण रूप से टूट चुके हैं. तीनों का रोते- रोते बुरा हाल है. वहीं पत्नी शांति देवी रोते-रोते बेहोश हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >