एक दिन बाद जायेगी पंजाब मेल

आरा : पटना-मुगलसराय रेलखंड से होकर गुजरनेवाली ट्रेनों की परिचालन व्यवस्था पूरी तरीके से बेपटरी हो चुकी है. ठंड आने से पहले ही ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है. हावड़ा से सोमवार की सुबह में आनेवाली 13005 अप पंजाब मेल एक दिन बाद आरा रेलवे स्टेशन पर आयेगी. समय […]

आरा : पटना-मुगलसराय रेलखंड से होकर गुजरनेवाली ट्रेनों की परिचालन व्यवस्था पूरी तरीके से बेपटरी हो चुकी है. ठंड आने से पहले ही ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है.
हावड़ा से सोमवार की सुबह में आनेवाली 13005 अप पंजाब मेल एक दिन बाद आरा रेलवे स्टेशन पर आयेगी. समय से रैक नहीं पहुंचने के कारण इस ट्रेन को करीब 20 घंटे रीशेड्यूल किया गया है. ऐसे में यह ट्रेन सोमवार के बदले मंगलवार की सुबह में आयेगी. वहीं रविवार को आधा दर्जन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों लेट चल रही थीं.
इन ट्रेनों में डाउन पंजाब मेल 20 घंटे, अप फरक्का एक्सप्रेस नौ घंटे, विभूति 10 घंटे, पटना-कोटा नौ घंटे लेट चल रही थी. इसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में बैठे यात्री बोझिल हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >